फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Focus on bringing youth into the fold during Team RLD meeting

Mathura News: टीम आरएलडी की बैठक में युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Focus on bringing youth into the fold during Team RLD meeting
बैठक को संबोधित करते टीम आरएलडी के जिला संयोजक प्रतीक भरंगर।
मथुरा। टीम आरएलडी की बैठक रविवार को सौंख रोड स्थित एक रिसॉर्ट में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक का है। ऐसे में राजनीतिक संगठनों को भी बदलते समय के अनुरूप तकनीक से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया जनसंपर्क का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को टीम आरएलडी से जोड़कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

टीम के जिला संयोजक प्रतीक सिंह भरंगर ने कहा कि पार्टी को डिजिटल स्तर पर सशक्त बनाने की आवश्यकता है। टीम का प्रत्येक सदस्य गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगा। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed