फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five-member receiver committee of Radharani Temple dissolved

Mathura News: राधारानी मंदिर की पांच सदस्यीय रिसीवर समिति भंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five-member receiver committee of Radharani Temple dissolved
मथुरा। श्री राधारानी मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को अहम फैसला सामने आया। एक पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अजय शर्मा के अनुसार मथुरा की एसीजेएम-2 अदालत ने मंदिर की पांच सदस्यीय रिसीवर समिति को भंग कर दिया है। न्यायालय के आदेश की लिखित प्रति सोमवार को मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

समिति भंग किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। लोग मंदिर की आगे की व्यवस्था को लेकर अपने-अपने स्तर से कयास लगाते नजर आए। वहीं मंदिर से जुड़े लोगों में भी फैसले को लेकर उत्सुकता बनी रही। रिसीवर समिति लंबे समय से राधारानी मंदिर की व्यवस्थाओं की देखरेख कर रही थी। अब समिति के भंग होने के बाद मंदिर की व्यवस्थाएं किसके माध्यम से संचालित होंगी, इसको लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अधिवक्ता अजय शर्मा के अनुसार अदालत ने सुनवाई के दौरान समिति को भंग करने का फैसला सुनाया। हालांकि, आदेश की प्रति मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि समिति भंग करने के पीछे अदालत ने क्या आधार माना है और मंदिर की आगे की व्यवस्था को लेकर क्या दिशा-निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed