फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Firing in broad daylight at gangster's house

Mathura News: गैंगस्टर के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Firing in broad daylight at gangster's house
- शहर कोतवाली के धर्मलोक नगर का मामला, इलाके में फैली सनसनी
विज्ञापन

- गैंगस्टर के सेवानिवृत्त सीनियर पोस्ट मास्टर पिता को चेहरे पर लगा छर्रा
- वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। शहर कोतवाली के महोली रोड स्थित धर्मलोक नगर में दिनदहाड़े बैंक लूट में नामजद एक गैंगस्टर के घर पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सीनियर पोस्टमास्टर पद से सेवानिवृत्त गैंगस्टर के पिता के चेहरे पर छर्रे लगे हैं। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। घटना सोमवार दोपहर की है।
अभिनीत चौधरी उर्फ अभि चौधरी निवासी महोली रोड वर्ष 2020 में सदर थाना क्षेत्र में एक बैंक लूट में अपने गैंग के साथ जेल गया था। अभि के पिता सत्यवीर सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि कई माह से शैलू ठाकुर, मोनू ठाकुर पुत्र भानु प्रताप सिंह निवासी लाजपत नगर पुष्पांजलि, उनके बेटे अभिनीत चौधरी को जान से मारने की धमकियां फोन से दे रहे थे। इसकी शिकायत एसएसपी तक से की गई थी। सोमवार दोपहर 3.28 मिनट पर मोनू शर्मा, चिंटू शर्मा पुत्रगण जानी शर्मा निवासी नगला चंद्रभान, हाईवे मथुरा, शिव राणा पुत्र भीकम सिंह निवासी कृष्णा नगर, देवा निवासी शाति नगर, विष्णु पुत्र शालिग्राम निवासी अनाज मंडी, हाईवे, दीवान सिंह निवासी देवीपुरा, हाईवे और वीर राजू निवासी सलेमपुर रोड, हाईवे व कुछ अन्य व्यक्ति बाइकों पर आए और फायरिंग की। गेट पर हथौड़े मारे। शोर सुनकर वे खुद बाहर निकले तो मोनू व वीर ने उन पर गोली चलाई, जो कि गेट में जा लगी। शिव राणा ने भी फायर किया। उनकी आंख के पास छर्रा लगा है। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। यह घटना शैलू व मोनू द्वारा कराई गई है।
विज्ञापन


अभिनीत बैंक लूट में गया था जेल
अभिनीत पुराना अपराधी है। उसे 2020 में सदर थाना क्षेत्र में बैंक लूट में उसके साथियों के साथ जेल भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 साल से शैलू और अभिनीत में रंजिश
शैलू और अभिनीत में दो साल से रंजिश है। दरअसल, अभिनीत के घर के पास शैलू की मौसी का बेटा जीतू रहता है। दो साल पहले शैलू अपने साथियों के साथ उसे मारने पहुंचा था। उस वक्त अभिनीत ने शैलू का विरोध करते हुए जीतू का साथ दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले शैलू और अभिनीत एक ही गैंग में थे। जीतू वाली घटना के बाद दोनों में आपस में ठन गई।

कचहरी में भी हुई थी गहमागहमी
शैलू व उसके भाई मोनू द्वारा अभिनीत पर हाईवे थाने में चौथ वसूली का मुकदमा दो साल पहले दर्ज कराया गया था। उक्त मुकदमा ट्रायल पर आ गया है। आठ दिसंबर 2023 को भी सुनवाई की तारीख नियत थी। उस दिन कचहरी में दोनों गुट आमने-सामने आ गए थे।


तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभिनीत गैंगस्टर है। उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, फायरिंग करने वाला गुट भी अपराधों में संलिप्त रहा है।
- रवि त्यागी, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed