फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Firing between two groups in Satoha, several injured, one injured in a pellet blast

Mathura News: सतोहा में दो पक्षों में फायरिंग, कई घायल, एक को लगे छर्रे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Firing between two groups in Satoha, several injured, one injured in a pellet blast
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव सतोहा में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में ईंट-पत्थर चल गए। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चलने लगीं। आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कई घायल हो गई, वहीं एक को छर्रे लगे हैं। पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के 17 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव सतोहा के सैनी मोहल्ले के रहने वाले दौजीराम व दिनेश सैनी पड़ोसी हैं। दोनों में पुराना विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों के परिजन ने ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला किया। तमंचा व राइफल से गोलियां चलाईं। सीओ श्वेता वर्मा ने दोनों पक्षों के 17 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

इसमें एक पक्ष के दौजीराम, पप्पू, कुलदीप, लक्ष्मण, मुकेश, बलवीर और दूसरे पक्ष के दिनेश सैनी, अजय, सौरभ, चेतन्य सैनी और संजू समेत अन्य लोग शामिल हैं। घटना स्थल से कारतूसों के खोखा, ईंट, पत्थर और लाठी-डंडे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed