फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire rained from the sky, mercury crossed 42

Mathura News: आसमान से बरसी आग, पारा 42 पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, mercury crossed 42
नंदगांव, राया। ज्येष्ठ माह में सोमवार को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर के समय ऐसा लग रहा था जैसे सूरज आसमान से आग बरसा रहा हो। नंदगांव में सुबह 8 बजे से ही धूप तेज होने से शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दोपहर में वाहनों न सब्जी वाले की आवाज सुनाई दी। गर्मी की मार सबसे ज्यादा उन लोगों पर पड़ी, जिन्हें जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ा। पसीने से तर-बतर लोग सिर पर गमछा, छाता लगाकर घूमते दिखे।
विज्ञापन


मरम्मत कार्य के चलते बिजली ने भी दोपहर तक साथ छोड़ दिया। छतों पर रखी टंकियों में पानी उबालना शुरू हो गया, उसे छूना भी मुश्किल हो गया। ठंडे पानी की तलाश में लोग बोतलें और मटके लिए भटकते दिखे। चंद्रभान, मोहित, संतोष आदि ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को गर्मी का प्रकोप अधिक रहा।
विज्ञापन


राया में दिन निकलने के साथ ही आसमान से आग बरसना शुरू हो गयी। तपिश से पशु पक्षियों का भी बुरा हाल रहा। सुबह दस बजे से गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर के समय बाजार में सन्नाटा पसर गया। राया कृषि केंद्र पर चार माह से तापमान बताने वाला यंत्र खराब पड़ा है। केन्द्र प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि शीध्र ही नई मशीन कृषि केंद्र पर लगाई जाएगी। इसके लिए सर्वे हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






वहीं गत दिवस आई आंधी से शेरगढ़ और छाता क्षेत्र के गांवों की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। रविवार रात से अभी तक गांवों में बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हुई है। इससे सोमवार को लोग के घरों में पानी तक नहीं आया। जल निगम के कर्मचारी भी बिना बिजली के पानी सप्लाई देने में असमर्थ दिखे। अभी तक बिजली आने की कोई संभावना नहीं है।


लोगों का कहना है कि गर्मी में बिजलीकर्मी परेशान कर रहे हैं। जल्द बिजली व्यवस्था को चालू कराया जाए। राम कुमार बंसल, लक्ष्मण गुर्जर, रिंकू सिंह छौंकर, हेमराज सिंह ने बिजली की समस्या को दूर कराए जाने की मांग की है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि लाइन सही होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed