{"_id":"654fb0633d6e9a8e510188b6","slug":"fire-brigade-alert-if-fire-occurs-turn-phone-immediately-mathura-news-c-369-1-mt11005-3643-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फायर ब्रिगेड अलर्ट, आग लगे तो तत्काल घुमाएं फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फायर ब्रिगेड अलर्ट, आग लगे तो तत्काल घुमाएं फोन
विज्ञापन
मथुरा। दिवाली पर रविवार को जमकर आतिशबाजी करेंगे। इस दौरान अक्सर आगजनी की घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में फायर ब्रिगेड द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। आसपास के जिलों सहित रिफाइनरी के फायर फाइटर्स को भी अलर्ट पर रखा गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दिवाली के अवसर पर आतिशबाजी के कारण कई स्थानों पर आगजनी की घटना सामने आती हैं। ऐसे में दमकल विभाग के कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश हैं। छह बड़े फायर टेंडर और दो छोटी गाड़ियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा रिफाइनरी के अग्निशमन विभाग को भी बड़े फायर टेंडरों के साथ अलर्ट रहने को कहा गया है। आगजनी की घटना होने पर भूतेश्वर केंद्र के मास्टर कंट्रोल रूम के नंबर 9454418475 पर फोन लगाएं। इसके अलावा जिले में मांट केंद्र का नंबर 9454418477 और कोसीकलां केंद्र के नंबर 9454418481 पर क्षेत्र से संबंधित लोग फोन कर जानकारी दे सकते हैं।
आग बुझाने के लिए मंगवाएं पानी के टैंकर
दमकल विभाग के अलावा समाजेसवी प्रमोद गर्ग कसेरे के टैंकर भी आग लगने पर उसे बुझाने में प्रशासन की मदद के लिए तैयार रहेंगे। कसेरे ने बताया कि सभी 25 टैंकरों को भरवाकर तैयार कर लिया है। कहीं भी आग लगने पर उन्हें 8979657515 व 8218292964 पर फोन किया जा सकता है।
विज्ञापन
आग बुझाने के लिए मंगवाएं पानी के टैंकर
दमकल विभाग के अलावा समाजेसवी प्रमोद गर्ग कसेरे के टैंकर भी आग लगने पर उसे बुझाने में प्रशासन की मदद के लिए तैयार रहेंगे। कसेरे ने बताया कि सभी 25 टैंकरों को भरवाकर तैयार कर लिया है। कहीं भी आग लगने पर उन्हें 8979657515 व 8218292964 पर फोन किया जा सकता है।
विज्ञापन