फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fifty thousand pouches of banned gold seal seized

प्रतिबंधित गोल्ड मोहर के पचास हजार पाऊच जब्त किए

Wed, 04 Aug 2021 08:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Fifty thousand pouches of banned gold seal seized
मथुरा। गोल्डमोहर पान मसाला बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गोदाम पर छापा मारा। जहां से 50 हजार पाउच के पैकेट जब्त किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर विभाग की टीम ने डीओ डॉ. गौरीशंकर के नेतृत्व में सरस्वती कुंड क्षेत्र में गोल्डमोहर पान मसाले के सुपर स्टॉकिस्ट के यहां पर छापा मारा। इस दौरान गोदाम में लगभग 50,000 पाउच गोल्डमोहर ब्रांड पान मसाला के सीज किए गए। साथ ही एक सैंपल संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीओ डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि सुपर स्टॉकिस्ट के यहां पाए गए पान मसाले को मिलावट का संदेह होने के आधार पर सीज किया गया है, जिसका विक्रय संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक पान मसाला का विक्रय नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि जांच रिपोर्ट में पान मसाला मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो उसे नष्ट करा दिया जाएगा। विभाग द्वारा यह भी देखा जा रहा है कि जनपद में कहां-कहां पर इस ब्रांड के पान मसाले को स्टॉक किया गया है। उसको भी जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह, गजराज सिंह तथा मुकेश कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed