{"_id":"67fd382be911a46bbe04f756","slug":"fierce-fight-between-security-guards-and-devotees-at-radha-rani-temple-in-barasana-2025-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: राधा रानी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से मारपीट...सुरक्षा गार्ड ने धक्का देकर गिराया, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: राधा रानी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से मारपीट...सुरक्षा गार्ड ने धक्का देकर गिराया, देखें वीडियो
Mon, 14 Apr 2025 10:00 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:00 PM IST
सार
बरसाना के राधा रानी मंदिर में दर्शन करने आईं महिला श्रद्धालुओं से सुरक्षा गार्डों ने मारपीट कर दी। धक्का देकर गिरा दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मारपीट करते सुरक्षा गार्ड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बरसाना में राधा रानी मंदिर में दर्शन करने आई महिला श्रद्धालुओं और मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मारपीट की वीडियो वायरल होते ही लोगों ने सुरक्षा गार्डों के प्रति नाराजगी प्रकट की। पुलिस के पास किसी ने शिकायत नहीं की है।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना को जवाब देने की तैयारी, 19 अप्रैल को आ रहे अखिलाश यादव...हो सकती है बड़ी घोषणा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना को जवाब देने की तैयारी, 19 अप्रैल को आ रहे अखिलाश यादव...हो सकती है बड़ी घोषणा
विज्ञापन
सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इसमें राधा रानी मंदिर में दर्शन करने आईं महिला श्रद्धालुओं से सुरक्षा गार्ड मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। इस पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लोगों ने मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्डों पर व सेवायतों पर तानाशाही करने तक के आरोप लगाए।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा के बाद अब दिल्ली के लिए कूच करेगी करणी सेना, सपा की मुश्किल बढ़ाने की तैयारी
ये भी पढ़ें - UP: आगरा के बाद अब दिल्ली के लिए कूच करेगी करणी सेना, सपा की मुश्किल बढ़ाने की तैयारी
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षा गार्ड मारपीट कर रही है। इतना ही नहीं गार्ड ने एक महिला श्रद्धालु को धक्के देकर गिरा दिया, गनीमत रही की महिला श्रद्धालु को कोई गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि यह महिला श्रद्धालु पंजाब से राधा रानी दर्शन करने आई थीं। थाना प्रभारी राजकमल यादव ने बताया कि मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से मारपीट की वीडियो वायरल तो हो रही है। किंतु किसी भी श्रद्धालु ने थाने शिकायत नहीं दर्ज कराई है।