फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Father and son were cut with an ax when the wall was broken by tractor-trolley, father died

Mathura News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से दीवार टूटने पर पिता-पुत्र को कुल्हाड़ी से काटा, पिता की मौत

Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 01 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Father and son were cut with an ax when the wall was broken by tractor-trolley, father died
मथुरा/चौमुंहा। जैंत थाना क्षेत्र के मघेरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से दीवार टूटने पर पिता-पुत्र को कुल्हाड़ी से काट दिया। घटना बृहस्पतिवार शाम की है। शुक्रवार तड़के उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी मृतक का चचेरे भाई व उसके परिवार के लोग हैं। पुलिस ने आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि इनमें से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


राजकुमार उर्फ राजबहादुर (60) पुत्र भवानी सिंह निवासी मघेरा, जैंत का तीसरे नंबर का बेटा तरुण कृषि कार्य के लिए घर से ट्रैक्टर-ट्राॅली निकाल रहा था। तभी ट्रॉली का पिछला हिस्सा राजकुमार के चचेरे भाई अशोक के घर की दीवार से टकरा गया। दीवार क्षतिग्रस्त होने पर तरुण और अशोक के बीच विवाद हो गया। इस दौरान अशोक, उसके बेटे हरेकृष्ण, जयकिशन उर्फ जैकी, पत्नी केला उर्फ रूपनदेई, बेटी रुबी, राधा, माधुरी, आशू ने लाठी-सरियों और कुल्हाड़ी से तरुण पर हमला कर दिया। पिता राजकुमार ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उन पर भी कुल्हाड़ी से वार किए। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को वृंदावन की सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मथुरा के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार तड़के राजकुमार ने दम तोड़ दिया। तरुण के भाई अनिल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आठ नामजदों पर केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



पहले भी होती रही है हिंसक झड़प
अशोक औरं उसके परिवार की यह कोई पहली वारदात नहीं है। उसका स्वभाव ऐसा है कि गांव में उसके परिवार के लोगों से हर कोई उलझने से बचता है। डेढ़ साल पहले अशोक ने अपने सगे बड़े भाई मुकुट बिहारी, उसकी पत्नी और बच्चे को लाठी-डंडों से पीटा था। नतीजा यह रहा कि मुकुट बिहारी गांव की पुश्तैनी जमीन को बेचकर मथुरा में रहने लगे हैं। इसी प्रकार गांव के अन्य लोगों से भी अशोक व उसके परिवार का आए दिन झगड़ा होता रहता है। उसके परिवार के लोगों का गुस्सैल स्वभाव अपनों को ही जीवन भर का नासूर दे गया। राजकुमार के चार बेटे और एक बेटी है। दो बेटे और एक बेटी की शादी कर दी। दो बेटे अविवाहित हैं। पत्नी कमलेश वारदात के बाद से बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिंदगी और मौत से जूझ रहा तरुण
इस वारदात में राजकुमार ने तो दम तोड़ दिया, लेकिन बेटा तरुण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मथुरा के निजी अस्पताल में उसका उपचार जारी है। परिवार ने उसकी हालत देखते हुए पिता राजकुमार की मौत की खबर उसे अभी नहीं दी है। गांव वाले उसकी सलामती को दुआ करने में लगे हैं। इधर, गांव वालों ने यह भी एलान किया है कि वह अशोक व उसके परिवार से कोई नाता नहीं रखेंगे। जेल से जमानत पर छूट भी गए तो गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed