फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmers have not been released from the jail

किसानों की नहीं हुई रिहाई

Fri, 09 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 09 Jan 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
farmers have not been released from the jail
देर शाम तक रिहाई की उम्मीद एक बार फिर टूट गई। विधिक प्रक्रिया में तकनीकी खामी के चलते जेल में बंद किसान कैदी गुरुवार को भी रिहा नहीं हो सके। गुुरुवार को दिनभर चली किसान कैदियों को रिहा करने की प्रक्रिया देर शाम तक पूरी नहीं हो सकी। विधिक प्रक्रिया में तकनीकी खामी होने के कारण यह स्थिति बनी। अब उम्मीद जाहिर की जा रही है कि शुक्रवार को तकनीकी खामी की जांच पड़ताल के बाद 11 में से किसान कैदियों को रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन


16 साल से मुआवजा के लिए परेशान गोकुल बैराज डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों के एक नवंबर को धरना के दौरान हुए उपद्रव में पुलिस ने 11 किसानों को जेल भेजा था। पिछले सप्ताह सुनवाई के दौरान न्यायालय ने इनकी जमानत स्वीकार कर ली। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को सात किसानों को देर शाम जेल से रिहा करने की प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन देर शाम चली जांच में तकनीकी खामी सामने आ गई।
विज्ञापन


इससे 11 में से रिहा होने वाले सात कैदियों में शामिल रोहन सिंह, किशोर, रामरतन, भोपाल दास, हेमंत, चंकी चौधरी, विनोद जेल से बाहर नहीं निकल सके। इनके अलावा चार और किसान कैदियों में शामिल कुंवर सिंह निषाद, लक्ष्मन बाबा, प्रवीन चौधरी और मनोज को अभी रिहाई नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें जमानत एक नवंबर के उपद्रव के मामले में तो हो गई, परंतु तीन जनवरी को हवालात पर मारपीट की घटना के बाद नया केस दर्ज होने के कारण उन्हें जेल से रिहा नहीं किया जा रहा है। इस केस में 13 जनवरी को जमानत को सुनवाई होनी है।

इधर, गुरुवार को भी किसानों का गांव दामोदरपुरा में धरना और क्रमिक अनशन जारी रहा। तेज ठंड के बावजूद किसान 68वें दिन भी धरना और 56वें दिन क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। यहां किसान वक्ताओं ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जाहिर किया।


धरना की अध्यक्षता किशन निषाद ने की। संचालन रूप किशोर बघेल ने किया। सत्यप्रकाश, भगवती, ऊदल, ढाल सिंह, चंद्रपाल, रामबाबू, बालकिशन, वंशी, ठालू, मानसिंह, रामजीलाल, भगवत सिंह, मनोज, आदित्य रमन, सुगठ सिंह, ब्रजजोहन, भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed