{"_id":"64ea496d4456c92c1001c984","slug":"farah-community-health-center-will-go-to-rapura-jat-mathura-news-c-29-1-mtr1016-125648-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाएगा रैपुरा जाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाएगा रैपुरा जाट
Sun, 27 Aug 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य विभाग अन्यत्र स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल यह सेना की जमीन पर बना हुआ है। सेना इसे खाली कराने का नोटिस दे चुकी है। इसके मद्देनजर विभाग ने रैपुरा जाट के पास जमीन चिह्नित कर ली है। प्रस्ताव भी स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेजा जा चुका है।
फरह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेना की जमीन पर बना हुआ है। इस जमीन को अब सेना खाली कराना चाहती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को हाइवे स्थित रैपुरा जाट के पास सीएचसी के लिए जमीन मिल गई। यह जमीन ग्राम सभा की है। जिलाधिकारी द्वारा इस जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम हस्तांतरित भी कर दी गई। विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर स्वास्थ्य महानिदेशालय को भी भेज दिया गया है। प्रस्ताव पारित होने पर बजट मिलने के साथ ही यहां निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह को रैपुरा जाट पर स्थानांतरित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां ग्राम सभा की जमीन चिह्नित कर विभाग के नाम हस्तांतरित करा ली गई है। प्रस्ताव भी तैयार कर महानिदेशालय भेजा गया है। बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. अजय कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी