{"_id":"6620526dfd82e45ccd030bc4","slug":"family-photos-will-be-in-front-of-the-drivers-seat-in-vehicles-mathura-news-c-369-1-mt11005-112235-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने लिया फैसला: रोडवेज बस हो या फिर व्यावसायिक वाहनों, चालक को सीट के आगे लगानी होगी अपने परिवार की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने लिया फैसला: रोडवेज बस हो या फिर व्यावसायिक वाहनों, चालक को सीट के आगे लगानी होगी अपने परिवार की फोटो
Thu, 18 Apr 2024 09:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 09:14 AM IST
सार
परिवहन निगम की बसों और व्यावसायिक वाहनों में अब चालकों को अपनी सीट के आगे अपने परिवार की तस्वीर लगानी होगी। शासन ने ये निर्णय इसलिए लिया है कि सड़क हादसों में कमी आ सके। चालक लापरवाही से वाहन चलाते हैं, तो परिवार के फोटो को देखकर उनकी संवेदना जाग जाए।
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो
विस्तार
लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को कम करने के लिए वाहन चालकों की संवेदना को परिवार के साथ जोड़कर हादसों में कमी लाने की पहल की जा रही है। शासन ने फैसला लिया है कि परिवहन निगम की बसों और व्यावसायिक वाहनों में चालक की सीट के सामने उसके परिवार की फोटो अवश्य रूप से लगाई जाएगी।
इस फैसले को लेकर मकसद यह है कि गलत ड्राइविंग के दौरान परिवार की फोटो पर नजर पड़ते ही उसे अपने घर और बच्चों का ख्याल आ जाए और वह सावधानी से वाहन चलाने लगेंगे। यह फोटो वाहन के स्पीड मीटर के पास लगाई जाएगी। इससे कि चालक अगर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाता है तो उसे रफ्तार के साथ फोटो देखकर अपने परिवार का ख्याल आ जाए और वह रफ्तार कम कर ले।
30 मार्च को जारी आदेश में सभी परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सिर्फ उसी वाहन को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाए जिसमें चालक के परिवार का फोटो लगा हो। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप सिंह ने बताया कि नए आदेश के अनुसार ही वाहन को मानकों पर खरा पाते हुए फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया गया है।