{"_id":"62af323705d4582e9f267f27","slug":"fake-ias-arrested-for-threatening-veterinary-college-professor-mathura-news-mtr519504884","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटरनेरी कॉलेज के प्रोफेसर को धमकाने वाला फर्जी आईएएस दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटरनेरी कॉलेज के प्रोफेसर को धमकाने वाला फर्जी आईएएस दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वेटरनेरी विवि के प्रोफेसर को धमकाकर पांच लाख रुपये की चौथ मांगने वाला फर्जी आईएएस सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। यह फर्जी लगातार प्रोफेसर को धमका रहा था। शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके सदर बाजार पुलिस ने यह खुलासा किया है।
सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि वेटरनेरी विवि के प्रोफेसर डॉ. राम सागर को काफी दिनों से मोबाइल से धमका जा रहा था। अपने को दिल्ली गृह मंत्रालय में आईएएस बताने वाला जांच की एवज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगा।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के आदेश पर १० जून को थाना सदर बाजार में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने फर्जी आईएएस को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया प्रिंस पाल पुत्र छेदीलाल निवासी मलिहाबाद, लखनऊ है। फरीदाबाद में यह इस्माइलपुर में डॉक्टर की क्लीनिक चलाता है।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि शुरूआत वेटरनेरी की एक छात्रा से होती है। अंतिम वर्ष की छात्रा से जूनियर का झगड़ा हो गया। इसको लेकर छात्रा ने किसी मित्र को यह बता दिया। मित्र ने मित्र प्रिंस को यह बताया तो महिला आयोग की जांच बताकर फर्जी आईएएस बनकर प्रोफेसर को धमकाया और पांच लाख की चौथ भी मांगी।
इसके अलावा इसी फर्जी आईएएस ने छात्रा के जूनियर को भी एसपी क्राइम बनकर धमकाया था। प्रोफेसर और जूनियर के मोबाइल पर एक ही नंबर से फोन आने के बाद प्रोफेसर ने शक के आधार पर यह शिकायत एसएसपी से की थी। उसके बाद फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया गया।