{"_id":"67fabb2896e44ed764063511","slug":"fake-complaints-were-made-in-the-name-of-the-councillor-on-the-chief-ministers-portal-mathura-news-c-369-1-mt11009-127885-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर पार्षद के नाम से कर दीं फर्जी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर पार्षद के नाम से कर दीं फर्जी शिकायतें
विज्ञापन
मथुरा। वार्ड-63 के पार्षद का फर्जी लेटर पैड बनाकर किसी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर तीन शिकायतें कर दीं। मोबाइल पर संदेश आने के बाद पार्षद परेशान होने लगे। उन्होंने सदर बाजार थाने की पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।
पार्षद संजय अग्रवाल का कहना है कि राजनीतिक रंजिश के कारण कुछ लोगों ने उनके साथ षड्यंत्र रचा है। उनके नाम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर सदर बाजार के जहरखाना मोहल्ले में स्थित निगम के अस्पताल पर अवैध कब्जा, राया में मिलावटी दूध, नकली घी और खोया बनाने की फैक्टरी और भरतपुर गेट स्थित वाल्मीकि वाटिका को ध्वस्त कराने की मांग की है। पार्षद ने सीएम पोर्टल पर इस तरह की कोई शिकायत नहीं की है।
पार्षद ने बताया है कि इस मामले में उन्होंने दो दिन पहले पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया है कि मामले की जांच चल रही है।