{"_id":"699373792ebc7e1033051c32","slug":"everything-from-registry-to-security-arrangements-discussed-mathura-news-c-161-1-mt11010-101667-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रजिस्ट्री से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक होगा विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रजिस्ट्री से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक होगा विचार
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी की बैठक मंगलवार को लक्ष्मण शहीद सभागार में होगी। इसमें पुराने कार्याें की समीक्षा होगी और नए कार्याें के लिए भी सहमति बनेगी। कमेटी के सदस्य इस मीटिंग में अपनी ओर से स्थानीय लोगों को राहत देने की मांग रखेंगे। वह स्थानीय लोगों को बेहतर दर्शन के लिए एक निर्धारित समय और निर्धारित जगह की मांग रखेंगे।
सेवायत सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। आगामी दिनों में होली है, ठाकुरजी होली खेलने के लिए जगमोहन में आएंगे, इस विषय पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सफाई और सिक्योरिटी सर्विस पर विचार होगा। कॉरिडोर के लिए जो रजिस्ट्री हो गई हैं, उनका अनुमोदन होगा और आगे के बैनामों पर चर्चा की जाएगी। जो भी काम किए जाएंगे, वह कमेटी के सभी सदस्यों की सहमति से ही होंगे। उनका सुझाव रहेगा कि स्थानीय लोगों के लिए दर्शन की व्यवस्था अलग से की जाए तो उनको काफी सहूलियत मिल सकेगी। संवाद