फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Everyone is working for the nation, nothing before the nation: VK Singh

सभी राष्ट्र के लिए कर रहे काम, राष्ट्र से पहले कुछ भी नहीं : वीके सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Everyone is working for the nation, nothing before the nation: VK Singh
मथुरा। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया, उप्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन व ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक होटल में हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह मनाया गया। महामंडेश्वर डॉ. अवशेषानंद की अध्यक्षता में समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं विमानन नागर राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह व केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि रहे। जनरल वीके सिंह ने कहा कि सभी राष्ट्र के लिए काम कर रहे हैं, राष्ट्र से बड़ा कुछ भी नहीं।
विज्ञापन

प्रो. बघेल ने लोकतंत्र के चारों स्तंभों की भूमिका पर कहा कि समय के साथ हर क्षेत्र में बदलाव आया है और कठिनाइयां भी बढ़ी हैं। मगर इनसे हताश व निराश होने की बजाए आत्म मूल्यांकन व समय के साथ खुद को लगातार अपडेट करते रहने की आवश्यकता है। जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया में मीडिया अपनी सशक्त भूमिका निभाता रहा है। कहा कि समाज में आज भी पत्रकार की छवि व्यवस्थाओं के खिलाफ लड़ने वाले और आम आदमी की आवाज उठाने वाले के रूप में है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, पूर्व विधायक रूप चौधरी, उप्र बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग, भाजपा नेता पं. शोभाराम शर्मा, उद्योगपति पवन चतुर्वेदी, राजीव ब्रजवासी, अमरनाथ स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण वाजपेयी, एचके भदौरिया, महंत विजयानंद सरस्वती, एएस देशभक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने अतिथियों का सम्मान किया। जिला सूचनाधिकारी प्रशांत सुचारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत तेहरिया, सचिव सतेंद्र परिहार, स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट अलका उपमन्यु एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नवचेतन एक आह्वान संस्था की प्रमुख भावना शर्मा द्वारा पढ़ाए जा रहे गरीब बच्चों को केंद्रीय मंत्रियों ने राशन किट भी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed