फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Everyone has the right to vote - Narayandas Agarwal

मतदान करना हर किसी का है अधिकार-नारायणदास अग्रवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Everyone has the right to vote - Narayandas Agarwal
वृंदावन। मथुरा मार्ग स्थित दाऊजी की बगीची में बुधवार को नगर के प्रबुद्धजनों ने बैठक कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि मतदान करना हर किसी का अधिकार है और हर किसी को करना भी चाहिए। आप चाहते हैं कि सरकार आप के अनुकूल हो और देश के साथ-साथ राज्य में भी विकास होता रहे, तो इसके लिए मतदान करना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत में आजादी के बाद से ही लोकतंत्र शासन है, ऐसे में देश के हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना ही चाहिए। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि मतदान करना हम सबके लिए जरूरी है, इससे लोग अपनी सरकार को चुन सकते हैं। दाऊजी बगीची के महंत दयाशंकर शर्मा ने कहा कि मतदान करना सबका अधिकार है और सभी को इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

समाजसेवी नरेंद्र अग्रवाल गयावाले ने कहा कि बेहतर सरकार चुनने के लिए मतदान का प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है। कृष्णनारायण ब्रजवासी, रविकांत गौतम, अजय विहारी शर्मा, रामनारायण ब्रजवासी, विशनकुमार अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, वीरेंद्र शर्मा, राजेश कृष्ण शर्मा, गोविंद पचौरी, गौरव अग्रवाल, गोविंद बौहरे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed