फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Even after cancellation of permission, RLD will perform at the Collectorate today

अनुमति रद्द के बाद भी रालोद आज करेगा कलक्ट्ेट पर प्रदर्शन

Wed, 04 Aug 2021 08:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Even after cancellation of permission, RLD will perform at the Collectorate today
मथुरा। अनुमति रद्द होने के बाद भी रालोद बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन रालोद नेता योगेश नौहवार और किसानों को झूठे मुकदमे में फंसाने के खिलाफ हो रहा है। रालोद प्रदर्शन पर अड़ा हुआ है और प्रदर्शन की रणनीति पर मुहर भी लगा दी। बृहस्पतिवार को रालोद से प्रशासन का टकराव भी हो सकता है। उधर, पदाधिकारियों ने मांट विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करके लोगों से प्रदर्शन में चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदर्शन पर मुहर लगाई गई। सुबह 11 बजे प्रदर्शन के लिए कलक्ट्रेट पर पहुंचने का आह्वान किया गया है। जगपाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी, कुंवर नरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह भरंगर, रामवीर सिंह भरंगर, सुरेश भगत, राजेंद्र सिंह सिकरवार, रोहित प्रताप सिंह, बच्चू सिंह चाहर, रविंद्र नरवार, भगत सिंह जादौन, गौरव मलिक जयवीर सिंह, जितेंद्र सिंह थे।
विज्ञापन

रालोद के पूर्व जिला महासचिव जयवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव गजू, अयेरा, बढै़रा, कूम्हां, बिरहना, बिसावली, हरियागढ़ी, परसागढ़ी, बसू, सरूपा एवं सौनई में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क करने वालों में मुकेश चौधरी, सोहनलाल वाल्मीकि, केरन सिंह रावत, महेंद्र चौधरी, रामेश्वर दयाल पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद नेता की जमानत अर्जी मंजूर, खुशी
रालोद नेता योगेश नौहवार की जमानत अर्जी मंजूर हो गई है। यह खबर मिलते ही रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। युवा जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी और रालोद नेता रविंद्र नरवार ने बताया कि हाईकोर्ट ने योगेश नौहवार की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। दो दिन में रालोद नेता जेल से बाहर आ जाएंगे।

बिना अनुमति के प्रदर्शन तो होगी कार्रवाई: वरुण
बिना अनुमति के प्रदर्शन किया गया तो कार्रवाई की जाएगी, जबकि रालोद के प्रदर्शन की अनुमति रद्द कर दी गई है। धारा-144 और कोविड-19 का उल्लंघन किया गया तो मुकदमा दर्ज भी किया जाएगा।
- वरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed