फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Encroachers are fearless, undeterred even after action

Mathura News: बेखौफ हुए अतिक्रमणकारी, कार्रवाई के बाद भी नहीं चेते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Encroachers are fearless, undeterred even after action
मथुरा। एसबीआई चौराहे से भरतपुर गेट तक सौंख अड्डा रोड पर सड़कें अतिक्रमण से संकरी हो गई हैं। कहीं फुटपाथों पर गरम कपड़ों की दुकानें सजी हैं तो कहीं वाहन मरम्मत करने वालों का सामान सड़क पर फैला हुआ है। लोग भी अपने वाहन जहां-तहां खड़े कर देते हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों हुई नगर निगम की कार्रवाई के बाद भी अतिक्रमणकारी चेते नहीं हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के लाख दावों के बावजूद शहर में अतिक्रमण का जाल बढ़ता ही जा रहा है। दुकानदारों ने सड़क किनारे बने नालों पर भी अतिक्रमण कर लिया है। इतना ही नहीं, सड़क के कुछ हिस्से को भी दुकानदार वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। सौंख अड्डा रोड पर दिनभर वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं। शायद ही कोई सड़क होगी, जहां अवैध रूप से वाहन खड़े न होते हों। बड़े-बड़े संस्थानों ने भी वाहनों को खड़े करने की कोई व्यवस्था नहीं की है। इसके चलते बैंक, होटल, शिक्षण संस्थान और माॅल के बाहर वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे मार्ग तंग हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि मंगलवार से अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed