फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   EMU trains that were closed since the Covid period will start running from September 1

Mathura News: एक सितंबर से दौड़ेगी कोविड काल से बंद पड़ी ईएमयू ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
EMU trains that were closed since the Covid period will start running from September 1
कोसीकलां। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। कोरोना काल में सुरक्षा कारणों से बंद की गई ईएमयू ट्रेन का संचालन फिर से शुरू होने जा रहा है। उत्तर रेलवे ने एक सितंबर से ईएमयू को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इससे होडल, पलवल, शोलाका, रूंधी बल्लभगढ़, फरीदाबाद और दिल्ली समेत छोटे-बड़े स्टेशनों पर यात्रा करने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी। जोनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमेटी (जेआरयूसीसी) के सदस्य संजय अग्रवाल ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की बैठक में कहा कि कोरोना काल के बाद लोकल ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोसीकलां, हरियाणा एवं राजस्थान दो प्रदेशों की सीमाओं से सटा होने वाला उत्तर प्रदेश का पहला नगर है।
विज्ञापन


दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से आने वाले श्रद्धालु कोसी होकर ही शनिधाम कोकिलावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रतिदिन ड्यूटी करने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए ट्रेन का संचालन पुनः शुरु करने की मांग प्रमुखता से रखी।आज यह मांग पूरी हुई है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि एक सितंबर से 64073/64074 ईएमयू फिर से पटरियों पर दौड़ने लगेगी। इन ट्रेनों के संचालन से कम किराए में यात्रा का विकल्प फिर से खुलेगा और यात्रियों को निजी वाहनों या बसों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने इसके लिए आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed