फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity theft in eight homes during morning raid

Mathura News: मॉर्निंग रेड अभियान में आठ घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft in eight homes during morning raid
कोसीकलां। ऊर्जा निगम ने कमला नगर में बिजली चोरों के विरुद्ध मॉर्निंग रेड की कार्रवाई की। टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इसके साथ ही 74 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटने के साथ ही 8.5 लाख रुपये का बकाया भी जमा किया गया।
विज्ञापन


एक्सईएन एसपी सिंह के निर्देशन में उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार गौतम, जेई रोहित वर्मा, टीजी-2 कुलभूषण के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने कमला नगर में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मीटर से पहले विद्युत केबिल में कट लगाकर विद्युत चोरी कर रहे आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी।
विज्ञापन

इसके अलावा 5 हजार रुपये से ऊपर के करीब 74 बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए। 8.5 लाख रुपये का विद्युत विभाग का बकाया भी वसूल किया गया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि विद्युत चोरों व बकाएदारों के खिलाफ विद्युत विभाग लगातार अभियान चला रहा है। बिजली चोरी करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed