फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity theft detected in BJP leader's guest house

Mathura News: भाजपा नेता के गेस्ट हाउस में बिजली चोरी पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft detected in BJP leader's guest house
भाजपा नेता का गेस्ट हाउस के बाहर लगे विद्युत मीटर की जांच करते हुए विद्युत कर्मचारी। विभाग
वृंदावन । विद्युत विभाग के चेकिंग अभियान में बड़ा मामला सामने आया। यहां भाजपा नेता के गेस्ट हाउस में बिजली की चोरी की जा रही थी। अधिकारियों ने वृंदावन थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसडीओ संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे 33/11 केवी उपकेंद्र रुकमणी विहार के अवर अभियंता सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में गठित टीम चेकिंग करने पहुंची। संयोजन संख्या 9051659136 के घरेलू कनेक्शन पर मीटर को बाईपास कर इनकमिंग और आउटगोइंग केबल को सीधे जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। निगम ने मौके पर ही बाईपास कनेक्शन को हटाया, वीडियोग्राफी कराई और थाना जैत में तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहीं मामले में भाजपा नेता और पूर्व पार्षद हेमंत भारती का कहना है कि यह कार्रवाई पूर्ण रूप से बदले की भावना से की गई है। कहा पिछले कई महीनों से क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर आवाज उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर एक्सईएन कार्यालय तक, कई बार शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। हेमंत ने बताया कि उन्होंने 10 केवी लोड बढ़ाने के लिए 2900 रुपये ऑनलाइन जमा भी किए हैं, लेकिन आज तक लोड नहीं बढ़ाया गया है। उनका कहना है कि हाल में पागल बाबा उपकेंद्र पर उन्होंने प्रदर्शन किया था, इस कारण विद्युत निगम ने उन पर कार्रवाई की है। वह न्यायालय की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed