{"_id":"654d2d340f5d421e740e6473","slug":"electricity-consumption-will-increase-on-diwali-mathura-news-c-369-1-mt11003-3487-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिवाली पर बढ़ जाएगी बिजली की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिवाली पर बढ़ जाएगी बिजली की खपत
विज्ञापन
मथुरा। पांच दिवसीय त्योहार पर समूचा जिला जगमग हो जाएगा। हर घर, इमारत, भवन, व्यावसायिक भवन पर आकर्षक विद्युत झालरें सज चुकी हैं। इनके जलने पर विद्युत खपत बढ़ेगी। जिससे विद्युत निगम पर भी लोड बढ़ेगा।
दिवाली का त्योहार धनतेरस के साथ शुक्रवार को आरंभ हो जाएगा। सभी ने अपनी दिवाली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपने-अपने घरों को आकर्षक रूप देने के लिए रंग-बिरंगी विद्युत झालरें भी लगा ली हैं। हैवी लाइटें भी लगाई गई हैं। ताकि रोशनी के त्योहार पर उनके घर व आसपास के क्षेत्र जगमग नजर आएं।
इसके चलते विद्युत निगम पर भी लोड बढ़ जाएगा क्योंकि इन पांच दिनों में लगातार शहर का हर घर, प्रतिष्ठान लाइटों से सज रहा होगा। इसके चलते विद्युत खपत भी बढ़ जाएगी। फिलहाल जिले में लगभग 400 मेगावाट की खपत हो रही है जो कि इन पांच दिनों में बढ़ेगी।
विज्ञापन
गर्मियों में थी 675 मेगावाट की खपत
अत्यधिक गर्मियों में पीक टाइम में जिले में विद्युत की खपत काफी बढ़ गई थी। उस समय सबसे अधिक 675 मेगावाट की विद्युत खपत जिले में हो रही थी। फिलहाल जिले में लगभग 400 मेगावाट की खपत हो रही है।
दिवाली को लेकर लोड बढ़ेगा। उसकी आपूर्ति करने के लिए विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। लोड बढ़ने की वजह से त्योहार पर कटौती नहीं होने दी जाएगी।
-विपिन सिंघल, एसडीओ ट्रांसमिशन