फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electrical panel boxes left open in Lajpat Nagar

Mathura News: लाजपत नगर में खुले पड़े हैं विद्युत पैनल बॉक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Electrical panel boxes left open in Lajpat Nagar
मथुरा। शहर में विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगाए गए विद्युत पैनल बॉक्स हादसे का सबब बन सकते हैं। शहर के लाजपत नगर में विद्युत पैनल बॉक्स के ढक्कन खुले पड़े हैं और कई स्थानों पर इनमें विद्युत तार खुले दिखाई दे रहे हैं। व्यस्त मार्गों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास ऐसी स्थिति राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है।
विज्ञापन


लाजपत नगर निवासी श्याम बाबू अग्रवाल, डोरी लाल शर्मा का कहना है कि खुले पड़े पैनल बॉक्स की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बंद कराने या सुरक्षित करने की दिशा में कार्रवाई नहीं की गई है। बच्चे और राहगीर खुले पैनल के संपर्क में आकर हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

विक्रम सिंह और राजकुमार सिंह का आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारी इन पैनल बॉक्स की स्थिति से अनजान नहीं हैं। निरीक्षण के दौरान खुले बॉक्स दिखाई देने के बावजूद उन्हें दुरुस्त नहीं कराया जाता। बारिश के मौसम में इनमें पानी पहुंचने से करंट फैलने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम से मांग की है कि खुले पड़े सभी विद्युत पैनल बॉक्स का तत्काल सर्वे कराकर उन्हें बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed