फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electric current Thakur Radhavallabh Temple constable shock

Mathura News: ठाकुर राधावल्लभ मंदिर की रेलिंग में दौड़ा करंट, सिपाही को लगा झटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Electric current Thakur Radhavallabh Temple constable shock
वृंदावन। श्रीराधावल्लभ मंदिर में ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी की करंट लगने से तबीयत बिगड़ गई। मौके पर तैनात दो अन्य पुलिसकर्मी उसे मथुरा मार्ग स्थित अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई। सीओ सदर ने मंदिर में पहुंची घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं मंदिर प्रबंधक ने सिपाही को करंट लगने की घटना से इनकार करते हुए उसका स्वास्थ्य खराब होने की बात कही है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के खैर तहसील के अंडला गांव के निवासी सिपाही हरीश ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। शनिवार शाम को वह एक महिला सिपाही और दो अन्य सिपाहियों के साथ मंदिर के जगमोहन के समीप लगी रेलिंग पर दोनों हाथ रखकर खड़े थे और श्रद्धालुओं को आगे दर्शन होने पर उन्हें आगे बढ़ा रहे थे। तभी अचानक रेलिंग में करंट दौड़ने लगा। करंट के झटके से सिपाही हरीश घबरा गया।
विज्ञापन

उनका ब्लड प्रेशर हाई हो गया। भीड़ के बीच सिपाही की तबीयत बिगड़ने पर घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहां तैनात दो सिपाही जितेंद्र राणा और उमेश सिपाही हरीश को मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल ले गए। यहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। करीब एक घंटे बाद हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने सिपाही को छुट्टी दे दी। सिपाही को करंट लगने की सूचना पर सीओ सदर वरुण मिश्रा ने मंदिर में पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मंदिर के प्रबंधक अशोक गौतम का कहना है कि सिपाही रेलिंग के पास खड़े थे। अचानक बीपी हाई हो गया। वह मंदिर से चलकर गए हैं। यहां करंट लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। उसी स्थान पर वश्रद्धालु भी खड़े होकर ठाकुरजी के दर्शन कर रहे थे। सीओ सदर ने कहा कि मंदिर में रेलिंग करंट आ गया। करंट का झटका लगने से सिपाही की तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों के उपचार के आधे घंटे बाद हालत में सुधार हो गया। उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed