{"_id":"69fc41cdb2402992e304504f","slug":"electric-current-in-railing-sparks-panic-at-barsana-s-radha-rani-temple-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाना: राधारानी के दर्शन करने के लिए लगी थी लाइन, तभी रेलिंग में दौड़ गया करंट; भक्तों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना: राधारानी के दर्शन करने के लिए लगी थी लाइन, तभी रेलिंग में दौड़ गया करंट; भक्तों में मची अफरा-तफरी
Thu, 07 May 2026 01:09 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 07 May 2026 01:09 PM IST
सार
बरसाना के प्रसिद्ध राधारानी मंदिर में दर्शन के दौरान लोहे की रेलिंग में करंट दौड़ने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर प्रशासन ने तुरंत लोगों को रेलिंग से दूर हटाकर दर्शन व्यवस्था संभाली और जांच शुरू कराई।
विज्ञापन
बरसाना के राधारानी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसाना के विश्व प्रसिद्ध श्रीजी मंदिर में गुरुवार को दर्शन के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई, जब मंदिर की लोहे की रेलिंग में अचानक करंट दौड़ने लगा। रेलिंग छूते ही कुछ श्रद्धालुओं को झटके महसूस हुए तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सेवायतों और मंदिर कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को रेलिंग से दूर हटाया और फिर दूरी बनवाकर दर्शन कराना शुरू कर दिया।
घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए भय और असमंजस का माहौल बन गया। श्रद्धालु एक दूसरे को रेलिंग से दूर रहने की चेतावनी देते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर कर्मचारियों को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन सक्रिय हो गया और विद्युत कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। प्राथमिक जांच में किसी विद्युत तार में लीकेज या अर्थिंग की खराबी की आशंका जताई जा रही है। एहतियात के तौर पर रेलिंग के आसपास विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है कि वे लोहे की रेलिंग को हाथ न लगाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उधर घटना के बाद कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी जताई।