{"_id":"609accd08ebc3e8dc5070255","slug":"election-political-panchayat-election-mathura-news-agr491569340","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कोयल की प्रधान बनीं प्रीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कोयल की प्रधान बनीं प्रीति
विज्ञापन
राया (मथुरा)। राया के गांव कोयल में प्रधान पद की प्रत्याशी की मौत के बाद 9 मई को हुए पुनर्मतदान में आठ प्रत्याशियों में से गांव की प्रीति शुक्ला ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी माया को पांच वोट से हराया। 11 मई को राया ब्लॉक पर हुई मतगणना में प्रीति को विजयी घोषित किया गया और जीत का प्रमाणपत्र दिया गया।
मतगणना को लेकर राया ब्लॉक पर चुनावी माहौल बना रहा। राया ब्लॉक के गांव कोयल में कुल 1668 मतदाता हैं। मतदान की रात को एक प्रधान प्रत्याशी ललिता (40) पत्नी मुकेश उर्फ देवेन्द्र की बीमारी के चलते मौत हो गई और पुनर्मतदान की तारीख 9 मई तय की गई। जिसमें सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। यहां पर कुल 1267 मत पड़े। जिसकी मतगणना मंगलवार 11 मई को हुई। जिसमें प्रत्याशी प्रीति शुक्ला पत्नी संजय को 362 मत तथा माया पत्नी लालाराम को कुल 357 वोट मिले।
इस प्रकार से प्रीति ने पांच वोट से अपनी जीत दर्ज करा दी। एडीओ पंचायत श्याम सुंदर सारस्वत ने बताया कि मतगणना में प्रीति शुक्ला की जीत हुई और प्रधान पद के जीत का प्रमाणपत्र दिया गया। इस दौरान प्रीति के समर्थकगण पप्पू प्रधान, कन्हैया लाल मास्टर, बनवारी लाल, धीरज पतिराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुत्र वधू की मौत, सास भी नहीं जीत सकी चुनाव
प्रधान पद के लिए गांव कोयल के लिए कुल आठ प्रत्याशियों में से सास-बहू ने भी नामांकन किया था। प्रतिद्वंद्वी रही माया की पुत्र वधू ललिता की बीमारी के चलते 29 अप्रैल को मौत हो गई थी। जिसके कारण प्रधान पद का चुनाव टालना पड़ा था।