{"_id":"5eca66b68ebc3e90591e5254","slug":"eid-festivel-celebration-light-water-cleening-mathura-mathura-news-agr4431666123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर बिजली पानी सफाई की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर बिजली पानी सफाई की मांग उठाई
विज्ञापन
भरतपुर गेट पुलिस चौकी पर ईद को लेकर बैठक करते मुस्लिम समाज के लोग और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ईद को लेकर प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों के समक्ष मुस्लिम बाहुल्य कई क्षेत्रों के लोगों ने बिजली, पानी तथा सफाई की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की। ईद पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर कोतवाली क्षेत्र की भरतपुर गेट चौकी पर रविवार को पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए आश्वस्त दिया।
पीस कमेटी की बैठक में पहुंचे वार्ड 38 की पार्षद के पति जाकिर ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा है। बिजली के खंभे झुके हैं तार टूटे हुए हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। बैठक में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने उक्त समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निराकरण के आदेश दिए।
एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पीस कमेटी के सदस्यों को बताया गया कि सभी लोग घरों पर ही नमाज पढ़ें। सीओ सिटी आलोक दुबे, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार, थाना गोविंद नगर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के अलावा चौकी इंचार्ज कृष्णा नगर हरेंद्र मलिक के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।