फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Eeco train loaded with children overturns, 8 injured

Mathura News: बच्चों से भरी ईको गाड़ी पलटी, 8 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Eeco train loaded with children overturns, 8 injured
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के सौंख रोड पर मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में सवार 8 बच्चे घायल हो गए, इनमें से 3 की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। एक बच्चे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

सौंख रोड स्थित सिंबोसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को उनके घरों से ईको गाड़ी में बैठक सुबह करीब आठ बजे करीब चालक नगला तसिया गांव निवासी सोनू स्कूल जा रहा था। सौंख रोड पर पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अभय कुंतल, प्रभाष निवासी नगला घोरिया और दीपक निवासी गांव अलावले अक्का गंभीर घायल हो गए। पांच अन्य बच्चों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद चालक सोनू मौके से फरार हो गया। अभय कुंतल के चेहरे पर चोटें अधिक आने पर डाक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



गैर स्कूल वाहन में कैसे ले जाए जा रहे बच्चे, कहां सो रहे जिम्मेदार
सौंख रोड पर बच्चों से भरी जो ईको गाड़ी पलटी थी, वह गैर स्कूली वाहन है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी पहले एक निजी विवि में लगी थी। अब सिंबोसिस स्कूल के बच्चों के परिवहन में लगी थी। स्कूल संचालक ने पूरे मामले में चुप्पी साध ली है। जब मीडियाकर्मियों ने उनको फोन किए तो उन्होंने फोन भी नहीं उठाए। इधर, हादसे में अभिभावकों को भी लापरवाही सामने आई है। वह अनदेखी कर बच्चों को गैर स्कूली वाहनों में स्कूल भेज रहे हैं। प्रशासन भी गंभीर लापरवाही निगरानी में सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के संबंध में जांच की जा रही है। स्कूल संचालक से गाड़ी चालक के सत्यापन दस्तावेज सहित गाड़ी को किस आधार पर स्कूली बच्चों के परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा था, इसका जवाब नोटिस भेजकर लिया जाएगा।
- मनोज कुमार वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed