फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   education

शासन के हाथ में 139 शिक्षकों का भविष्य

Sun, 01 Nov 2020 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
education
मथुरा। शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद में होल्ड पर रखे गए 139 शिक्षकों का भविष्य शासन के हाथ में है। प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी के बाद सभी 139 शिक्षकों के कागजात संबंधी प्रक्रिया को बीएसए ने शिक्षा सचिव के पास भेज दिया है।
विज्ञापन

विदित है कि जनपद में 399 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। प्रमाणपत्रों की जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर 139 शिक्षकों की काउंसिलिंग रोक दी गई। शुक्रवार को काउंसिलिंग शुरू हुई तो 260 में से 101 शिक्षकों को बीएसए दफ्तर बुलाया गया। इनमें से 92 शिक्षक काउंसिलिंग के लिए पहुंचे। जानकारी होने पर होल्ड किए गए 139 शिक्षक भी पहुंच गए और काउंसिलिंग में शामिल करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान बीएसए कार्यालय पर जमकर हंगामा हुआ। विरोध प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के प्रमाणपत्रों में कमियों और गड़बड़ियों की फाइल को शिक्षा सचिव के पास भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब चयन समिति द्वारा जांच के बाद ही आगे का रास्ता निकलने के आसार हैं। इधर शेष 260 शिक्षकों को रोस्टर के हिसाब से स्कूलों में चयनित किया जाएगा। बीएसए वीरपाल सिंह ने बताया कि होल्ड पर रखे गए 139 शिक्षकों की फाइल शिक्षा सचिव के पास भेजी है। इनके संबंध में वहीं से अंतिम निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटीसी की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी
मथुरा। बीटीसी की परीक्षा मथुरा में चार सेंटरों पर हुई। यहां जवाहर विद्यालय में 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 36 ने परीक्षा दी। किशोरी रमण इंटर कॉलेज में 73 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया। यहां 27 परीक्षा देने पहुंचे और 46 अनुपस्थित थे। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में 100 परीक्षार्थियों में से 64 उपस्थित रहे। एलपीसी कन्यचा इंटर कॉलेज में 31 में से 29 ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed