फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   education

केआर कालेज की प्रधानाचार्य डॉ शालिनी अग्रवाल को राज्यपाल पुरस्कार

Thu, 03 Sep 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
education
डॉ शालिनी अग्रवाल - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। शिक्षक दिवस पर दिए जाने वाले राज्यपाल पुरस्कार के लिए जनपद की किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी अग्रवाल का चयन किया गया है। इस पुरस्कार के लिए जनपद से आगरा मंडल के लिए तीन और मंडल से राज्यस्तर के लिए दो नाम प्रस्तावित थे।
विज्ञापन

जनपद में बालिका शिक्षा के लिए किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज काफी प्रसिद्ध हैं। यहां छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण माध्यमिक विद्यालय को दो पालियों में संचालित किया जाता है। विगत एक दशक से डॉ. शालिनी अग्रवाल किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज की कमान संभाले हैं। विगत शैक्षिक सत्रों के दौरान यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में विद्यालय की कई छात्राएं जनपद टॉपर की लिस्ट में स्थान बना चुकी है। दो साल पहले इस विद्यालय की एक छात्रा प्रदेश की टॉप टेन की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है। इसके अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ खेल के मैदान में भी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। डॉ. शालिनी अग्रवाल को 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया था। इससे पूर्व में भी उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed