फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dwarikadish, temple, religion, golden seat, mathura

इस बार स्वर्ण रजत हिंडोलों में नहीं विराजेंगे ठाकुर श्रीद्वारिकाधीश महाराज

Sun, 05 Jul 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
dwarikadish, temple, religion, golden seat, mathura
गुरु पूर्णिमा के दिन विशेष श्रृंगार में भक्तों को दर्शन देते ठाकुर राजाधिराज। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कोरोना महामारी के चलते ठाकुर राजाधिराज इस बार स्वर्ण-रजत निर्मित अपने हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि श्रावण और भादों के कार्यक्रमों का निर्धारण कांकरौली नरेश मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज और मंदिर के युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज सोने-चांदी की हिंडोले में नहीं विराजेंगे। उन्होंने बताया कि यह निर्णय कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप और सावधानियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्हेंने बताया कि हिंडोलों को निकालने के लिए काफी लोंगो की मदद ली जाती है, परंतु कोरोना संक्रमण के कारण इस समय एक जगह ज्यादा लोगों को इकट्ठा होना सही नहीं है।
विज्ञापन

नियमों को ध्यान में रखते हुए ठाकुरजी भावनात्मक रूप से हिंडोलों में विराजेंगे। बाकी सभी हिंडोलो के मनोरथ जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई से घटा शुरू होंगी। इसके सुबह के दर्शन प्रात: 10 सेे 11 बजे तक होंगे और शाम को शयन के समय में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। बाकी सभी दर्शन अंदर ही अंदर होंगे और सेवा का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed