फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dubel, murder, photo past, on police station, crime, mathura

रेंज के थानों पर डबल मर्डर के अभियुक्तों के फोटो चस्पा

Fri, 10 Jul 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
dubel, murder, photo past, on police station, crime, mathura
मथुरा। गली सेठ भीकचंद में दिनदहाड़े दो लोगों को मौत के घाट उतारने के मामले के आरोपी पिता-पुत्र के आगरा रेंज के सभी थानों पर फोटो चस्पा कर दिए गए हैं। पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को भी एक पुलिस टीम अभियुक्तों की दबिश के लिए गई थी लेकिन देर रात खाली लौट आई।
विज्ञापन

22 जून को होलीगेट के अंदर दिनदहाड़े गोलियां चलाकर हमलावरों ने दो लोगों की हत्या कर दी थी। हमलावर पिता-पुत्रों में से एक को पुलिस ने जिला अस्पताल में ही पकड़ लिया था। जबकि दो अभी भी पुलिस के शिकंजे से दूर हैं। इस संबंध में पुलिस ने काफी छानबीन कर ली। उनके परिजन को भी उठाया लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

अब पुलिस ने दो दिन पूर्व पिता संजय चौरसिया व उसके पुत्र के फोटो चस्पा कर दिए हैं। उसके द्वारा रेंज के थानों पर भी यह फोटो चस्पा किए हैं। फोटो पुलिस ने होलीगेट से लेकर छत्ता बाजार तक तथा शहर में और ग्रामीण क्षेत्र के थानों में भी चस्पा कराए हैं। वहीं दबिश में जुटी कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर शुक्रवार को भी दबिश दी लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौटे। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed