मथुरा दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने पूछताछ के लिए पार्षद को उठाया, मकान में रहता था आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्याकांड में नामजद हत्यारोपी संजय चौरसिया का परिवार फिलहाल महोली की पौर में कांग्रेस पार्षद रीतेश पाठक के मकान में किराए पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद से उसने मकान खाली कर दिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने जब संजय को गिरफ्तार करने के लिए दबिश डाली तो वह हाथ नहीं आ सका।
मथुरा दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, किसी और से बदला लेने आए थे हमलावर, मार दिए निर्दोष
इसके बाद पुलिस ने बुधवार की रात पार्षद रीतेश पाठक को घर से उठा लिया। पुलिस ने पार्षद से पहले कोतवाली में ही पूछताछ की उसके बाद स्वाट टीम अपने साथ लेे गई। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक नामजद आरोपियों में से एक के अलावा किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पार्षद से पूछताछ की जा रही है ।
हथियार तस्करों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश
हमलावरों पर आखिरकार हथियार कहां से आए पुलिस ने इसके लिए चौबियापाड़ा क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी है लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। पुलिस ने लालागंज, सेठ गली भीकचंद, खारन में दबिश दी है।
कैंडल मार्च निकालकर करेंगे प्रदर्शन
दोहरे हत्याकांड को लेकर चतुर्वेदी समाज द्वारा कैंडल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। कैंडल मार्च 26 जून को शाम छह बजे होलीगेट से विश्राम घाट तक जाएगा। इस प्रकार का मैसेज चतुर्वेदी समाज तथा मृतक और परिजन के शुभचिंतकों ने व्हाट्सएप पर दिया है।
मथुरा गोलीकांड: गली में हंसी-मजाक कर रहे थे लोग, अचानक मच गई चीख-पुकार, ऐसा था मंजर