{"_id":"5ef5f85d8ebc3e432b5abebb","slug":"dubel-murder-crime-police-mathura-mathura-news-agr4478072177","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर की गुत्थी में उलझी पुलिस, दो राज्यों में दबिश, लेकिन हत्थे नहीं चढ़े आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर की गुत्थी में उलझी पुलिस, दो राज्यों में दबिश, लेकिन हत्थे नहीं चढ़े आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। डबल मर्डर भले ही खुले में हुआ हो। हत्यारोपी तथा हत्या की वारदात का कारण बने मारपीट करने वाले भी पुलिस की पहचान में हों लेकिन पुलिस दोनों के करीब तक नहीं पहुंच पा रही है। हत्यारोपियों की तलाश मेें पुलिस मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक दबिश दे रही है। वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वह सिर्फ उनके मददगारों से पूछताछ करने में उलझी है।
22 जून को दिनदहाड़े होलीगेट अंदर छत्ता बाजार की गली सेठ भीकचंद में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इसमें सुंदर चतुर्वेदी तथा बसंत चतुर्वेदी की हत्या हो गई थी। डबल मर्डर की वारदात का कारण बने लोग तथा वारदात करने वाले दोनों के ही नाम पुलिस के पास मौजूद हैं। इसके बावजूद पुलिस वारदात के चार दिन बाद भी किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
वारदात के कुछ ही देर बाद पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्त ने पिता से मारपीट करने वाले मुलका-बंटू का नाम भी उजागर कर दिया था। इसके बाद से वह भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इधर, पुलिस ने तीन दिन में हत्यारोपियों की तलाश में मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक दबिश दे डाली लेकिन वह नहीं मिल सके।
विज्ञापन
इधर, पुलिस अब यू-टर्न लेकर हमलावरों तथा मारपीट करने वालों की तलाश में चौबिया पाड़ा तथा उससे जुड़े क्षेत्रों में ही तलाश कर रही है। वह अभी तक इस क्षेत्र में कई दफा दबिश दे चुकी है लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी है।
कई स्थानों पर दी दबिशें
हमने हत्यारोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी हैं लेकिन किसी भी स्थान पर सफलता नहीं मिली है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
अवधेश प्रताप सिंह, शहर कोतवाली निरीक्षक