{"_id":"660992f11e3ec6f3f20787ad","slug":"drunken-bike-riders-hit-policemen-during-checking-in-mathura-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: नशे में धुत बाइक सवारों ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, बैरियर से टकराकर खुद भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: नशे में धुत बाइक सवारों ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, बैरियर से टकराकर खुद भी घायल
Sun, 31 Mar 2024 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 31 Mar 2024 11:00 PM IST
सार
नशे में धुत बाइक सवारों ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। बैरियर से टकराकर खुद भी गिर गए। इसमें पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल बाइक सवार
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को नशे में धुत बाइक सवारों ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। खुद भी बैरियर से टकराकर गिर गए। इसमें तीन पुलिसकर्मी और दो बाइक सवार घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवारों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
नौहझील थाना क्षेत्र के बाजना कट चौकी पर बैरियर लगाकर देर शाम पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। इसी समय बाजना की ओर जा रहे बाइक सवार देवी सिंह (50) पुत्र महीपाल व जगपाल (40) पुत्र रविकरन निवासी अवाखेड़ा आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर उन्होंने रुकने की बजाय पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे चौकी प्रभारी नौहझील अंकित कुमार, चौकी प्रभारी बाजना कट दिलीप कुमार व ड्रॉइवर प्रदीप कुमार घायल हो गए। बाइक सवार भागने के चक्कर में लोहे के बैरियर से टकरा गए। इससे वह भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बाइक सवार देवी सिंह व महीपाल को मथुरा के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
परिजन उन्हें किसी अन्य अस्पताल ले गए। वहीं तीनों पुलिसकर्मियों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर रवाना कर दिया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बाइक सवार शराब के नशे में धुत थे। तेज गति से अनियंत्रित होकर बैरियर से टकरा गए। घटना में तीन पुलिसकर्मी व दोनों बाइक सवार घायल हुए हैं।