फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   documantatoin for vetenary mathura team

गोरखपुर में वेटरनेरी कालेज का खाका तैयार करेगी वेटरनेरी विवि की टीम

Wed, 20 Nov 2019 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
documantatoin for vetenary mathura team
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में वेटरनेरी कालेज की स्थापना का खाका तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश वेटरनेरी यूनिवर्सिटी मथुरा का दल बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंच रहा है। यह दल मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रस्तावित कॉलेज की जमीन का मौका मुआयना करते हुए निर्माण एजेंसियों के साथ प्लान तैयार कराएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में वेटरनेरी कालेज की स्थापना की घोषणा की थी। इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए पशु पालन विभाग की पहल पर पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सालय की करीब 31 एकड़ जमीन को नए कालेज के लिए प्रस्तावित कर दिया गया। अब इस स्थल पर वेटरनेरी कालेज का भवन का डिजाइन तैयार करते हुए शासन को प्रस्तावित किया जा चुका है।
विज्ञापन

इसे वेटरनेरी यूनिवर्सिटी द्वारा अनुमोदन किया जाना है। इसके लिए बृहस्पतिवार को यूनिवर्सिटी से डीन कॉलेज ऑफ वेटरनेरी डॉ. एसके गर्ग और रजिस्ट्रार डॉ. पीके शुक्ला गोरखपुर जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.जीके सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी की टीम प्रस्तावित भवन के प्रारूप को मौके की आवश्यकता के अनुसार परखेगी। आवश्यकतानुसार इसमें संशोधन कराएगी। इसकी सूचना गोरखपुर जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग को दे दी गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर भदोई में भी नए वेटरनेरी कालेज की स्थापना की जानी है। इसकी सूचना भी पशुपालन विभाग ने वेटरनेरी यूनिवर्सिटी मथुरा को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed