फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Do not make youth movement, farmers will fight for their rights: Tikait

युवा आंदोलन न करें, किसान लड़ेंगे उनके हक की लड़ाई : टिकैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Do not make youth movement, farmers will fight for their rights: Tikait
नौहझील(मथुरा)। देश के युवाओं से अपील करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि युवा आंदोलन न करें, किसान उनके हक की लड़ाई जरूर लड़ेंगे।
विज्ञापन

सोमवार कोे नौहझील क्षेत्र के गांव पारसौली एवं मिट्ठोली में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार की अग्निपथ योजना को युवाओं को ठगने वाली स्कीम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की अग्निपथ योजना से देश के युवाओं के साथ-साथ किसानों का भविष्य भी भंवर में फंस जाएगा। युवाओं से अपील करते हुए टिकैत ने कहा कि नौजवान युवक-युवती उग्र आंदोलन न करें। वे अपनी अच्छी सेहत के साथ-साथ भर्ती व नौकरी आदि की तैयारी में जुटे रहें।
विज्ञापन

उनकी लड़ाई देश के किसान लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य खतरे में डालकर किसान भी सुरक्षित नहीं रह सकता। इस दौरान राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह, संगठन के तहसील सचिव शिवा चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष चुनमुन चौधरी, सुभाष प्रधान, देवेंद्र सिंह, शेर सिंह, प्रेमपाल सिंह, कृपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, संतोष कुमार आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
15 अगस्त के बाद होगा आंदोलन का एलान
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि आगामी 7 से 14 अगस्त तक संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेगा। पूर्व सैनिकों के साथ वार्ता कर सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर विचार फीडबैक किया जाएगा। 15 अगस्त के बाद अग्निपथ योजना के विरोध में आंदोलन का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed