फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Do Not Arbitrarily Hike Fees; Do Not Burden Parents: DM

मनमानी फीस नहीं बढ़ाएं, अभिभावकों पर नहीं डालें बोझ: डीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Do Not Arbitrarily Hike Fees; Do Not Burden Parents: DM
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा विद्यालय प्रबंधकों के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा है कि विद्यालय प्रबंधक किसी भी तरह का अतिरिक्त बोझ अभिभावकों पर नहीं डालें। मानकों के अनुसार ही शुल्क लें। इसके साथ ही आरटीई के तहत दाखिला लेने में किसी तरह की कोताही नहीं बरतें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत छात्र-छात्राओं का पंजीकरण/दाखिला लेना सुनिश्चित करें। जिले में संचालित समस्त सीबीएसई एवं आईसीएसई के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को किताबें व ड्रेस आदि खरीदने पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आरटीई के तहत आवंटित विद्यालयों द्वारा शत-प्रतिशत प्रवेश नहीं लेने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि विद्यालय द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार ही फीस वृद्धि की जाए, यदि विद्यालय द्वारा मानकों के विपरीत अतिरिक्त फीस ली जाती है तो उस विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा विभाग रतन कीर्ती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed