{"_id":"679bd9b8bc159bb8cd0e810a","slug":"district-magistrate-angry-after-seeing-the-dirt-on-the-temple-road-and-parking-places-mathura-news-c-29-1-mtr1013-349427-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मंदिर मार्ग व पार्किंग स्थलों पर गंदगी देख जिलाधिकारी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मंदिर मार्ग व पार्किंग स्थलों पर गंदगी देख जिलाधिकारी नाराज
विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी सीपी सिंह राधारानी के दर्शन करते हुए
बरसाना। लठामार होली मेले की व्यवस्थाओं के लिए नवागत जिलाधिकारी बृहस्पतिवार को बरसाना पहुंचे। यहां उन्होंने राधारानी के दर्शन किए। मंदिर जाने वाले रास्तों व पार्किंग स्थलों पर गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने राधारानी के दर्शन के पश्चात बरसाना क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को परखा। मंदिर परिसर, मार्ग की पर पहाड़ी पर बोतल, पॉलीथिन पड़ी मिलीं। गंदगी को लेकर जिलाधिकारी ने मंदिर कमेटी के समक्ष नाराजगी व्यक्त की। वहीं कस्बे में सड़क किनारे, पार्किंग स्थलों पर पॉलीथिन के ढेर मिलने पर एसडीएम नीलम श्रीवास्तव को सफाई करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने समस्त गंदगी को 10 दिन में साफ करवाने का वादा किया। निजी पार्किंग स्थलों पर गंदगी मिलने पर चेतावनी दी कि स्वयं गंदगी साफ करा लें, नगर पंचायत सफाई कराएगी तो पैसा वसूला जाएगा। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि गोवर्धन ड्रेन व सड़क किनारे मिले पॉलीथिन के ढेर साफ कराने के लिए नगर पंचायत को निर्देश दिए हैं। मंदिर के आसपास की सफाई के लिए मंदिर रिसीवर को कहा जाएगा।