{"_id":"6980e756700ed459850b7f23","slug":"dispute-over-road-clearance-mathura-news-c-161-1-mt11010-101515-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रास्ता निकालने को लेकर विवाद, तोड़फोड़ का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रास्ता निकालने को लेकर विवाद, तोड़फोड़ का वीडियो वायरल
विज्ञापन
गौरेदाऊजी मंदिर के निकट दो पक्षों में होता विवाद।
वृंदावन। गोरे दाऊजी मंदिर के समीप रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। वहां लगे लोहे के गेट उखाड़कर ले गए और आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। इस घटना के दौरान महिलाओं में मची चीख पुकार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोमवार को सेाशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोरे दाऊजी मंदिर के समीप दो आश्रमों में रह रहे लोग लाठियां लेकर एक दूसरे की ओर दौड़ते दिख रहे हैं। रास्ता निकालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग लोहे के गेट को उखाड़कर ले गए और आश्रम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि रास्ता निकालने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। वहां मारपीट और तोड़फोड़ नहीं हुई है। न ही विवाद संबंधी कोई शिकायत आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।