{"_id":"6920c7f0f559476c89070700","slug":"dinesh-goswami-said-placing-the-kalash-in-the-jagmohan-temple-by-the-goswamis-is-a-grave-sin-mathura-news-c-161-1-vrn1004-100548-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीबांकेबिहारी मंदिर में गोस्वामियों द्वारा जगमोहन में कलश रखना महापाप: दिनेश गोस्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में गोस्वामियों द्वारा जगमोहन में कलश रखना महापाप: दिनेश गोस्वामी
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह के सामने जगमोहन में गोस्वामियों द्वारा भेंट के लिए कलश रखे जाने का शुक्रवार को विरोध हुआ। हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में कमेटी के सदस्य एवं मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने कलश रखे जाने को महापाप बताते हुए जमकर विरोध किया। जबकि मंदिर के शैलेंद्र गोस्वामी ने कलश रखे जाने का पक्ष रखा। इसे लेकर दोनों गोस्वामियों के बीच नोकझोंक भी हो गई। हालांकि अधिकारियों ने दोनों को ही शांत कर दिया।
लक्ष्मण शहीद स्मारक में हुई बैठक में कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के जगमोहन में सेवायत गोस्वामियों द्वारा कलश नहीं रखा जाना चाहिए। इस सुझाव को कमेटी की बैठक में रखा गया है। हालांकि फिलहाल इसमें कोई निर्णय नहीं हुआ। कमेटी इस पर जल्द ही विचार करेगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कमेटी हर संभव प्रयास कर रही है। ठाकुरजी के सुलभ एवं सहज दर्शन कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी के तहत ठाकुरजी की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसके लिए कमेटी ने स्वीकृति दे दी है। अभी तक दर्शन के लिए लोगों को तरह -तरह के उपाय करने पड़ते हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं श्रद्धालुओं को अब निशुल्क और सहज दर्शन होंगे। कमेटी ने ठाकुरजी के दर्शन का समय बढ़ाने के भी आदेश दिए थे, लेकिन इसमें गोस्वामियों ने सहयोग नहीं किया।