फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dilapidated section of school building to be demolished

Mathura News: सींगापट्टी के विद्यालय भवन का जर्जर हिस्सा ध्वस्त होगा, रिपोर्ट हो रही तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated section of school building to be demolished
सौंख। सींगापट्टी के प्राथमिक विद्यालय के बरामदे की दो दिन पहले छत गिरी थी। सोमवार को बीएसए के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारी ने बताया कि जर्जर भवन को ध्वस्त करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। फिलहाल भवन के जर्जर हिस्से में स्कूल की कोई भी गतिविधि संचालित नहीं होगी। बच्चों का शिक्षण कार्य अन्य कक्षों में कराया जाएगा।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत सींगापट्टी के उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन पिछले कई महीनों से जर्जर था। शनिवार सुबह करीब 4 बजे जर्जर बरामदे की छत गिर गई। सोमवार को बीएसए रतन कीर्ति के आदेश पर गोवर्धन के खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह विद्यालय पहुंचे। पुरे भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि अन्य कक्षों में बच्चों का शिक्षण कार्य कराया जाए। बताया जा रहा है कि जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही उच्चाधिकारियों द्वारा पूर्व में की गई थी लेकिन बरामदे को ध्वस्त नहीं किया गया था। हालांकि बरामदे में शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह का कहना है कि निरीक्षण कर जर्जर बरामदे को ध्वस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों के समक्ष पेश करेंगे। जल्द ही नवीन भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed