फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees were stuck in traffic jam for hours

Mathura News: एकादशी पर वृंदावन में लगा भीषण जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Devotees were stuck in traffic jam for hours
अट्टाला चुंगी पर लगा जाम।
वृंदावन। मंगलवार को एकादशी के शुभ अवसर पर श्रीधाम वृंदावन में उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण शहर में भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सुबह सात बजे से ही सड़क पर जाम के हालात बनने लगे। स्कूली बच्चों की गाड़ियां भी जाम में फंस गईं, जिस कारण वह देर से स्कूल पहुंच सके। दिनभर वाहन चालक एक दूसरे पर झल्लाते हुए नजर आए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सावन के महीने की एकादशी पर भारी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। इनमें भी बड़ी संख्या परिक्रमा करने वालों की थी, लेकिन इस संभावित भीड़ को संभालने के लिए न तो ट्रैफिक पुलिस की कोई ठोस योजना दिखी और ना ही जिला प्रशासन की कोई व्यवस्था नजर आई। नतीजतन, सड़कों पर अराजकता का माहौल बन गया। सुबह के समय स्थिति और गंभीर हो गई, जब स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं।
विज्ञापन


सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि परिक्रमा मार्ग के पास पक्के पुल से उतरने वाले मार्ग पर ट्रक, बसें और अन्य भारी वाहन बेधड़क दौड़ते रहे। इसने न केवल श्रद्धालुओं की परेशानी को बढ़ाया, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि प्रशासन को पता होना चाहिए था कि एकादशी जैसे पर्व पर वृंदावन में भारी भीड़ उमड़ती है। उसे देखते हुए ट्रैफिक और सुरक्षा की पूर्व तैयारी होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed