फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotees should not stay for long in Banke Bihari temple

UP: नए साल पर बांकेबिहारी मंदिर की बदली रहेंगी व्यवस्थाएं, भीड़ नियंत्रण के लिए प्लान; श्रद्धालु ध्यान रखें

Tue, 31 Dec 2024 02:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2024 02:23 PM IST
सार

बांकेबिहारी के दर्शन के लिए नए साल पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए प्लान तैयार कर लिया है। वहीं श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि अधिक देर तक मंदिर में नहीं ठहरें। 
 

विज्ञापन
Devotees should not stay for long in Banke Bihari temple
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर का निरीक्षण करते डीएम एवं एसएसपी। - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन में दो दिन 31 दिसंबर व एक जनवरी को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एवं एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सोमवार को बांकेबिहारी मंदिर के अंदर और उसकी गलियों की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने मंदिर के मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने और मंदिर और उसके आसपास भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं को रोक-रोककर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं मंदिर में ज्यादा समय तक श्रद्धालुओं को न ठहरने की बात कही।
विज्ञापन


डीएम एवं एसएसपी ने जादौन पार्किंग की ओर से वीआईपी रोड एवं अन्य गलियों और मुख्य मार्ग का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा से श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन को लेकर की गई व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। डीएम ने कहा कि मंदिर में अधिक समय तक कोई श्रद्धालु न ठहरें, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा मंदिर के द्वारों, चौक में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाए। ताकि वह श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाते रहें।
विज्ञापन


उन्होंने मंदिर का कंट्रोल रूम भी देखा। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मंदिर परिसर में की जा रही मॉनीटरिंग को परखा। इस दौरान एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सदर संदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed