फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees enjoy hot air balloon and zipline

Mathura News: हॉट एयर बैलून और जिपलाइन का लुत्फ उठाएं श्रद्धालु, पर्यटन को लगेंगे पंख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Devotees enjoy hot air balloon and zipline
पैराराइडिंग करते लोग।
वृंदावन। यमुना के तट पर अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु एडवेंचर का आनंद ले सकेंगे। मांट के जहांगीरपुर क्षेत्र में यमुना किनारे उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों की तर्ज पर श्रद्धालु जिप लाइन एवं हाॅट एयर बैलून का आनंद ले सकेंगे। पलवल की एजेंसी इसे लेकर तैयारी कर रही है। देशभर से आए श्रद्धालु पैराग्लाइडिंग, ऊंट की सवारी और घोड़े की सवारी जैसी सुविधाओं का मजा ले सकेंगे।
विज्ञापन

वृंदावन में देश -विदेश से आ रहे तीर्थयात्रियों को न सिर्फ मंदिरों के दर्शन और भारतीय प्राचीन धर्म संस्कृति का दर्शन हो रहा है, बल्कि हरियाणा, पलवल की ओयो एडवेंचर वृंदावन कंपनी यमुना किनारे रेतीले मैदान में यमुनापार एडवेंचर का आनंद भी दे रही है। इसमें पैराग्लाइडिंग, राजस्थानी सजे-धजे ऊंटों, घोड़ों की सवारी एवं यमुना में बोटिंग कर रहे हैं। हिमाचल से प्रशिक्षण लेकर आए पायलट अशोक तेवतिया ने बताया कि जिस तरह से उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर जिप लाइन का आनंद पर्यटन लेते हैं। उसी तर्ज पर वृंदावन में यमुना किनारे दिसंबर माह के मध्य में यहां भी पर्यटकों के लिए जिप लाइन सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन

इसमें पांच सौ मीटर लंबे तार पर झूलते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकेंगे। इसका प्रति व्यक्ति शुल्क 500 रुपये लिए जाएंगे। जबकि जनवरी में हॉट एयर बैलून की सवारी लोगों को कराई जाएगी। इसमें एक हॉट एयर बैलून में पांच से छह लोग सवार होंगे। यह सौ मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरेंगे। हॉट एयर बैलून में सवार होने के लिए प्रति व्यक्ति 1200 रुपये लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को यमुना किनारे सुरक्षित उड़ान कराकर न सिर्फ आनंद का अनुभव करा रहे हैं, बल्कि इस दौरान की वीडियो बनाकर उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं। जिससे वह वृंदावन की यादों को संजोकर रख सकें। पैराग्लाइडिंग पांच से 7 मिनट तक होती है। इसमें तीन किलोमीटर की परिधि में लोग उड़ान भरते हैं। इसके लिए लोग 2500 से 2700 रुपये एजेंसी को दे रहे हैं। कैमल राइडिंग एवं हॉर्स राइडिंग के 200 से 400 मीटर की होती है। ऊंट और घोड़े की सवारी के 200 से 500 रुपये तक लाेगों से लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थापक मोहन सिंह तेवतिया ने बताया कि वृंदावन में पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय से तीर्थयात्रियों को इनका आनंद एजेंसी द्वारा दिया जा रहा है। विगत माह बाढ़ के कारण यह खेल बंद कर दिए गए, लेकिन यमुना का जल स्तर सामान्य होने पर पिछले एक माह से फिर से एडवेंचर सर्विस शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed