फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotee from Punjab who came to Bankebihari temple death

Mathura: बांके बिहारी मंदिर में इस कदर उमड़ी भीड़, तीन महिलाएं बेहोश, पंजाब से आए बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत

Wed, 20 Nov 2024 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 08:41 AM IST
सार

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए बेटी और दामाद के साथ आए बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत हो गई। बताया गया है कि भीड़ में दर्शन करने के दौरान वे बेहोश हो गए। चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
Devotee from Punjab who came to Bankebihari temple death
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर(पंजाब) से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान वृद्ध बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जालंधर रणधीर तलवार(72) पत्नी, बेटी रीना और दामाद संजय संग मंगलवार दोपहर वृंदावन पहुंचे। शाम करीब 5.30 बजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्रभु के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन करते समय रणधीर तलवार अचानक अचेत हो गए। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया।  यहां मौजूद चिकित्सक ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार वृद्ध को जब अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि वृद्ध की मौत हुई है। फिलहाल कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीजी और ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 3 महिलाएं बेहोश
वहीं वृंदावन में बिहारीजी के दर्शन को आई इंदौर की महिला गेट नंबर एक पर बेहोश हो गई। आनन फानन उसे सौ शैय्या में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है। मंगलवार को दीक्षा (36) पत्नी दिनेश निवासी पीतमपुरा, इंदौर(मध्य प्रदेश) मंगलवार को दर्शन के लिए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन को आई। मंदिर में दर्शन करने के बाद महिला गेट नंबर एक पर बेहोश हो गई। स्थानीय श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल के लिए भिजवाया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है। वहीं बरसाना राधारानी मंदिर के पट मंगलवार शाम एक घंटा देरी से खुले। इसके कारण दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

भीड़ के दबाव में दो महिला श्रद्धालुओं की  बिगड़ गई तबीयत
भीड़ के दबाव में दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें भीड़ से निकाला। तबीयत में सुधार के बाद परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।मंदिर के पट एक घंटे देरी से खुलने के कारण मंदिर की सीढि़यों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी। जैसे ही पट खुले मंदिर परिसर में पहुंचने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। भीड़ में राजस्थान के जयपुर व मध्य प्रदेश से आईं दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें भीड़ से बाहर निकालकर खुली हवा में लिटाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed