फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Developmental Schemes to Gain Momentum

Mathura News: विकासोन्मुख योजनाओं में आएगी तेजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Developmental Schemes to Gain Momentum
वृंदावन। नगर निगम मथुरा-वृंदावन की आय के स्रोतों में वृद्धि और प्रस्तावित विकास परियोजनाएं रफ्तार पकड़ेंगी। बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार की आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की मुख्य नियंत्रक लेखा सोफिया दहिया ने निगम के अधिकारियों के साथ आय के स्रोतों को टटोला और कई स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मंत्रालय की टीम ने विशेष रूप से उन भूमियों और स्थलों का जायजा लिया जिन्हें नगर निगम ने राजस्व को बढ़ावा देने और भविष्य की परियोजनाओं के लिए चिन्हित किया है। निरीक्षण की शुरुआत पानीगांव रोड से हुई, जिसके बाद टीम ने छटीकरा से मथुरा तक हाईवे किनारे स्थित चयनित स्थलों का बारीकी से अवलोकन किया। इन स्थलों पर आगामी समय में व्यावसायिक और विकासोन्मुख परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने केंद्रीय टीम को निगम की कार्ययोजना के बारे में बताया। अधिकारियों ने प्रस्तावित परियोजनाओं के जरिए राजस्व में होने वाली संभावित बढ़ोतरी और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में आने वाले सुधारों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि इन परियोजनाओं को धरातल पर उतरने से नगर निगम न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होगा बल्कि तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करा सकेगा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, सहायक नगर आयुक्त अनुक कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
वित्तीय प्रबंधन प्रणाली की सराहना की
केंद्रीय टीम ने समीक्षा बैठक कर नगर निगम के वित्तीय ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं परिसंपत्तियों के पारदर्शी प्रबंधन की सराहना की। साथ ही ग्लिस प्लेटफॉर्म पर म्युनिसिपल एसेट रजिस्टर की प्रगति पर जोर दिया गया। निगम की लेखा व्यवस्था, बजट प्रबंधन और राजस्व सृजन की वर्तमान स्थिति का बारीकी से विश्लेषण भी किया और कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। मुख्य नियंत्रक लेखा सोफिया दहिया ने कहा कि नगर निगम की टीम वित्तीय सुधारों और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है। भविष्य में राजस्व बढ़ाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपत्तियों के बेहतर रखरखाव के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed