फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Development work will be done around the Devi temple of Ayrakheda

Mathura News: आयराखेड़ा के देवी मंदिर के आसपास होंगे विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done around the Devi temple of Ayrakheda
मथुरा। राया क्षेत्र के आयराखेड़ा क्षेत्र स्थित देवी मंदिर के आसपास विकास कार्य होने जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा शासन को भेजी परियोजना को मंजूरी मिलने के साथ ही धन भी जारी हो गया है। बारिश के बाद इस क्षेत्र में बने मंदिर में विकास कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्रज में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा धर्म स्थलों के आसपास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद को राया के आयराखेड़ा में बने स्थानीय देवी मंदिर के आसपास के क्षेत्र में विकास कार्य कराने का प्रस्ताव भेजा। इसके बाद परिषद ने शासन को भेजे प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन

आयराखेड़ा में बने मंदिर के बाहर उसके आसपास श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 करोड़ 60 हजार रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। मंदिर समीप श्रद्धालुओं को बैठने के लिए लाल पत्थर की कलात्मक बैंच, साइनेज बोर्ड इस पर धर्म स्थल का महत्व के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा सूचना पट जिस पर ब्रज के धर्म स्थलों की जानकारी अंकित की जाएगी। ताकि इस स्थान के साथ आसपास के धर्म स्थलों पर भी श्रद्धालु जा सकें और ब्रज को समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी एहतराम अली ने बताया कि आयराखेड़ा स्थित देवी मंदिर के आसपास अवस्थापना निधि से विकास एमवीडीए द्वारा विकास कार्य किए जाएंगे। बारिश के मौसम के बाद यहां कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे देवी मंदिर आने वाले लोगों को जन सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed