{"_id":"6a3ed4bdd715e8305c0da108","slug":"development-two-major-projects-worth-3-crore-approved-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106735-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 करोड की 2 बड़ी योजनाओं को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 करोड की 2 बड़ी योजनाओं को मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। नगर के विकास को नई दिशा देने के लिए नगर पालिका परिषद की दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को शासन की मंजूरी मिल गई है। करीब 3.15 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इन योजनाओं में नगर पालिका इंटर कॉलेज में 8 कमरे और बरामदा तथा डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, और सड़कों के निर्माण एवं सुधार कार्य शामिल हैं।
पालिका प्रशासन ने इन परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। नगर पालिका की सबसे बड़ी परियोजना युवाओं और विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गांधी चिकित्सालय परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए करीब 1.50 करोड़ रुपये तथा नगर पालिका इंटर कॉलेज में 8 कमरे और बरामदा के निर्माण लिए 1.53 करोड़ की मंजूरी दी है। इससे पूर्व अलंकार योजना में 4 कमरो के निर्माण का कार्य चल रहा है। कालेज में बने कमरे पूरी तरह से जर्जर हो चुके थे। वहीं बैंक कॉलोनी में राजेश के मकान से सुबोध के मकान तक सीसी सड़क और नाले का कार्य करीब 11 लाख रूपये की लागत से कराया जाएगा। संवाद
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट, ई-बुक्स और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर आधुनिक तकनीक आधारित अध्ययन संसाधन मिल सकेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से उन छात्रों के लिए लाभदायक होगी जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।